Skip to content

अम्बेडकरनगर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत; कई लोग गंभीर घायल

Ambedkar Nagar Murder News

अम्बेडकरनगर।
जिले के समनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्ताबाद गांव में गुरुवार देर रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दरवाजे के बाहर थूकने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही समनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल एवं जलालपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इलाज के दौरान सैलेश पुत्र झिंगुरी की मौत हो गई।

सीओ सिटी ने दी घटना की जानकारी

इस मामले में सीओ सिटी नितीश तिवारी ने बताया कि
18 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे अस्ताबाद गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में सामने आया कि महेंद्र पक्ष और सुभाष पक्ष के बीच दरवाजे के बाहर थूकने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिनका इलाज कराया गया। इलाज के दौरान प्रथम पक्ष के सैलेश की मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीओ सिटी ने बताया कि उन्होंने और अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है और फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।


नोट: यह खबर पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी और प्रारंभिक जांच पर आधारित है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति में बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *