Skip to content

BJP leader Ram Prakash Yadav बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य, जलालपुर में हुआ भव्य स्वागत

BJP leader Ram Prakash Yadav

अंबेडकरनगर – BJP leader Ram Prakash Yadav। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद का सदस्य नामित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद जलालपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य बनने के बाद रामप्रकाश यादव ने सबसे पहले शीतला माता मठिया मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नेताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

रामप्रकाश यादव का राजनीतिक सफर जनसंघ काल से शुरू होकर भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचा है। उन्होंने आपातकाल के दौर में लोकतंत्र सेनानी के रूप में संघर्ष किया और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी और किसान मोर्चा जैसे कई अहम दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

रामप्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क, आवास, राशन, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

अकबरपुर में बुल्डोजर कार्रवाई (Akbarpur Bulldozer Action) पर विवाद,

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे संगठन और समाज के हित में मिलकर कार्य करें। पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस सम्मान को उन्होंने गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय बताया।

Ambedkar Nagar Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *