Skip to content

अंबेडकर नगर: सड़क हादसे में भांजे की मौत, मामा की हालत नाजुक

Nephew dies in road accident, uncle in critical condition.

अंबेडकर नगर।
जनपद के समनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर–जलालपुर मुख्य मार्ग पर नैली के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मामा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। हादसे में अतुल पुत्र सालिक राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भांजे प्रियांशु पुत्र धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि प्रियांशु अपने मामा के साथ घूमने के लिए निकला था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया।

इस मामले में थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घटना अज्ञात चार पहिया वाहन से हुई है और मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।

अंबेडकरनगर: सेंट जेवियर्स स्कूल बहरामपुर में वार्षिकोत्सव व विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *