Skip to content

अंबेडकरनगर: नहर की पटरी कटने से 30 बीघा फसल जलमग्न, किसानों को भारी नुकसान

phoolpur canal breach crop damage

अंबेडकरनगर।
जनपद की टांडा तहसील अंतर्गत फूलपुर गांव में मंगलवार सुबह नहर की पटरी कटने से किसानों की लगभग 30 बीघा फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। इस घटना में गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित अन्य फसलें पानी में डूब गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह नहर की पटरी अचानक कट गई, जिसके बाद नहर का पानी खेतों में भर गया। देखते ही देखते आसपास के खेत पूरी तरह पानी से घिर गए और खड़ी फसलें डूब गईं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं।

किसानों का कहना है कि इस हादसे में उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। करीब 30 बीघा क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई हैं, जिनमें गेहूं के साथ-साथ चना, मटर और सरसों की फसल भी शामिल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जेसीबी मशीन मंगाकर नहर की पटरी को दुरुस्त कराया गया, जिससे पानी का बहाव रोका जा सका। हालांकि किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि नहर की सफाई और मरम्मत के दौरान पटरी को मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

किसानों का कहना है कि यदि समय रहते उचित इंतजाम नहीं किए गए तो आगे भी इस तरह की लापरवाही से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है

UP Home Guard Recruitment 2025: लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *