Ambedkar Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालु स्नान में हुए शामिल

rojgro101@gmail.com
2 Min Read

सुबह भोर से घाटों पर जुटे श्रद्धालु, प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अंबेडकरनगर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह जिले के विभिन्न सरयू तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के भोर से ही लोग पवित्र सरयू नदी में स्नान करने के लिए घाटों पर पहुंच गए। महादेवा घाट, बिढहर घाट, चहोडा घाट, कभरिया घाट, चानीपुर घाट सहित कई अन्य घाटों पर आस्था का माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और इसके बाद आसपास स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की। सरयू जल से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमें घाटों पर तैनात रहीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी कई घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

स्थानीय श्रद्धालु अंतराकेश गिरी ने बताया, “आज कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व है। लाखों श्रद्धालु मां सरयू में डुबकी लगा रहे हैं, जल चढ़ा रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भीड़ है।

मंगलवार की रात से ही श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बुधवार तड़के से सरयू में स्नान और पूजा का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहने की संभावना है। प्रशासन की निगरानी में यह धार्मिक पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment