दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति की तहरीर पर केस दर्ज

Vijay
मेरे बारे में (About the Reporter) नाम: Vijay पद: स्थानीय समाचार संवाददाता (Local News Reporter) कार्य क्षेत्र: अम्बेडकर नगर एवं आसपास के जिले, उत्तर प्रदेश Vijay...
3 Min Read
jalalpur mother eloped with lover case

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी

अम्बेडकरनगर।
जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां अपने कथित प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित पति ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी 26 तारीख की रात घर से नकदी, जेवरात और कपड़े लेकर चली गई। महिला के साथ दोनों बच्चे भी बताए जा रहे हैं, जिनमें 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा शामिल हैं।

पीड़ित के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2014 में थाना कटका क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से हुई थी। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि पिछले 5–6 वर्षों से पत्नी अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी और दो-तीन दिन बाद वापस लौट आती थी। पूछताछ करने पर वह झगड़ा करती और मारपीट पर भी उतारू हो जाती थी

महिला के अचानक घर से चले जाने के बाद पति ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी थाना कटका, जनपद अंबेडकरनगर क्षेत्र के एक युवक के साथ रह रही है

पीड़ित पति का आरोप है कि जब वह स्वयं युवक के घर पहुंचा और पत्नी व बच्चों से बात करने का प्रयास किया, तो युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इसी दौरान महिला भी बाहर आई और दोबारा आने पर जान से मरवाने की धमकी दी। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को बचाया।

घटना के बाद पीड़ित पति ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
मेरे बारे में (About the Reporter) नाम: Vijay पद: स्थानीय समाचार संवाददाता (Local News Reporter) कार्य क्षेत्र: अम्बेडकर नगर एवं आसपास के जिले, उत्तर प्रदेश Vijay एक स्वतंत्र और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले स्थानीय समाचार संवाददाता हैं। वे अम्बेडकर नगर जिले से जुड़ी प्रशासनिक, सामाजिक, विकासात्मक और जनहित की खबरों को निष्पक्ष, संतुलित और तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग आधिकारिक बयानों, प्रत्यक्ष जानकारी और सत्यापन पर आधारित होती है।
Leave a Comment